फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजनी थाने में बवाल, दो दरोगा समेत चार घायल

Fri, 29 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खजनी थाने में मारपीट के दौरान दरोगा सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट के मामले में पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बृहस्प्तिवार की सुबह खजनी थाने पहुंचीं बारी गांव की महिलाओं और युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया।दूध देने पहुंचे दूसरे पक्ष के युवक को देख लोगोें ने थाने में ही उसकी पिटाई कर दी। बीच- बचाव करने पहुंचे दो दरोगा पर भी हमला कर घायल दिया।यही नहीं, पुलिस ने जब बल प्रयोग किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार 13 अप्रैल को पानी की सेक्शन पाइप पर साइकिल चढ़ाने को लेकर पल्हीपार और बारी गांव के लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगाें ने खजनी थाने में तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह एसओ खजनी प्रमोद तिवारी जांच करने पहुंचे। वह बारी गांव के लोगों को दोषी ठहराते हुए विवाद न करने की चेतावनी देकर लौट गए।

इसके बाद सुबह 10 बजे 25-30 की संख्या में बारी गांव की महिलाएं और युवक खजनी थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पल्हीपार गांव का अजय यादव दूध देने पहुंच गया। नजर पड़ते ही महिलाओं के साथ ही युवकों ने उसे घेरकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने दरोगा केपी यादव और जयराम यादव पहुंचे तो उनपर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। सिपाहियों ने बल प्रयोग कर जब लोगों को हटाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। 

एसओ प्रमोद तिवारी के सूचना देने पर सीओ खजनी राजेश भारती फोर्स के साथ पहुंचे। बारी गांव के लोगों को लेकर थाने आने वाले पिपरा गंगा गांव की प्रधान के पति अमित निषाद को हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने एसआई जयराम यादव और पल्हीपार के रहने वाले घायल युवक अजय यादव की तहरीर पर एक नामजद समेत 23 के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया। बारी गांव के दुर्गेश ने भी दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है।

नाराज होकर थाने से चले गए विधायक
बवाल की सूचना पर खजनी के भाजपा विधायक संत प्रसाद भी थाने पहुंचे। पिपरा गंगा गांव की प्रधान के पति से दुर्व्यवहार करने पर उन्होंने सीओ राजेश भारती से आपत्ति जताई। इसे लेकर सीओ से उनकी कहासुनी हो गई। विधायक थाने में जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार होने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें