फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के किनारे मिली युवक की लाश

Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सहजनवां के रहीमाबाद में मंगलवार की सुबह फोरलेन के किनारे युवक की लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या के बाद शव लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पेट और गले में गोली मारे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन



सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार सरैया रहीमाबाद गांव के लोगों ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे पड़ी 25 वर्षीय युवक की लाश देखी। उसके दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बंधा होने के साथ ही टैटू बना था। बाएं तरफ गाल और पेट में चोट के गहरे निशान थे और शरीर खून से सना था। मौके पर पहुंचे लोग गोली मारकर हत्या करने की आशंका जता जा रहे थे। सूचना पर सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय, एसओ सहजनवां यादवेंद्र पाल  फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की छानबीन में घटना स्थल पर पहचान के लिए कोई सामान नहीं मिला। एसओ यादवेंद्र पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें