फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में अधेड़ को गोली मारी

Tue, 16 May 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जाफरा बाजार के पास रविवार की रात रंजिश में शाकिर अली (45) को दो युवकों ने गोली मार दी। शाकिर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल के बताए अनुसार पुलिस दो हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी निवासी शाकिर अली रविवार की रात बाले मियां के मेले में जा रहे थे। रास्ते में उनकी उनकी मुलाकात मोहल्ले के सोनू से हो गई। शाकिर अली के मुताबिक जाफरा बाजार चौराहे पर सोनू का दोस्त मोनू मिल गया। कुछ दिन पहले मोनू से उनका विवाद हुआ था। चौराहे पर मिलते ही उसने विवाद पर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद सोनू और मोनू उनके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर दोनों फरार हो गए। घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल रेफर कर दिया। वहां गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी होने की वजह से शाकिर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें