फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया समेत चार पर बलवा, जानलेवा हमले का केस

Sun, 18 Sep 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
तारामंडल बाइक एजेंसी पर शुक्रवार शाम हुए बवाल की घटना में पुलिस ने माफिया समेत चार नामजद और दर्जनभर अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह खोराबार थाने पहुंचे एजेंसी कर्मचारी बृजमोहन ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि खजनी के मंझरिया निवासी संगम सिंह ने कुछ दिन पहले एजेंसी से बाइक बुक कराई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह बाइक लेने एजेंसी आए और दाम कम करने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर संगम ने फोन कर फलमंडी के पास अस्पताल चलाने वाले डॉ. वाई सिंह, माफिया अजीत शाही, राजेश सिंह समेत दर्जनों लोगाें को एजेंसी पर बुला लिया।

आते ही आरोपियों ने बृजमोहन और उनके सहयोगी अमृतांश राय को असलहे के बट और रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। एसओ खोराबार जैसराज यादव ने बताया कि बाइक एजेंसी बेलीपार के बिस्टौली निवासी राम ताड़क जायसवाल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर माफिया और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।  हाल ही जमानत पर छूटा है अजीत शाही पुलिस के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड आपराधिक माफिया अजीत शाही ने एक साल पहले सहजनवां के पूर्व विधायक त्रियुगी नारायण के बेटे की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इस मामले में अजीत को जेल जाना पड़ा था। जेल से ही अजीत शाही ने देवरिया-कुशीनगर से बसपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव भी लड़ा, लेकिन मुंह की खानी पड़ी। जमानत पर छूटने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें