फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद चार पर केस, 60 लाइनहाजिर

Wed, 01 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में कोताही करने वाले चार सिपाहियों पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उड़न दस्ते की जांच में निकले एसएसपी को ये सिपाही गैरहाजिर मिले थे। वहीं चुनावी ड्यूटी खत्म करने के बाद समय से न लौटने वाले 60 सिपाहियों को एसएसपी ने पुलिस लाइंस में आमद कराने का आदेश दिया है। इससे महकमे में खलबली मच गई है। यही नहीं एसएसपी ने सभी थानेदारों को आदेश जारी कर दिया है कि मुकदमा दर्ज कर उसकी एक कॉपी एसएसपी आफिस भी भेजें।
विज्ञापन


कूड़ाघाट इलाके में मजिस्ट्रेट जनार्दन दुबे के साथ दरोगा सूर्यकांत पांडेय, कैमरामैन दिनेश, सिपाही राज नारायण शुक्ल, विनोद यादव, अरुण यादव और वीरेंद्र यादव की उड़न दस्ते में ड्यूटी लगी थी। उधर से गुजर रहे एसएसपी रामलाल वर्मा अचानक रुक गए और पूछताछ की तो सामने आया कि चारों सिपाही ड्यूटी पर ही नहीं आए हैं। यह सुनते ही एसएसपी नाराज हो गए और तुरंत वायरलेस सेट से चेकिंग कर सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। आदेश मिलते ही दरोगा सूर्यकांत पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, हरदोई में चुनाव कराने गए सिपाहियों के समय से न लौटने पर भी एसएसपी ने कार्रवाई की है। कैंट थाने से 100 सिपाही गए थे, जिसमें से 60 सिपाही रास्ते में ही उतरकर अपने घर चले गए थे। सभी को एसएसपी रामलाल वर्मा ने लाइनहाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें