फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर अश्लील बातें करने वाले पर मुकदमा

Thu, 20 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अभियान के दौरान चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र सूबा बाजार के पास रहने वाले बिजली विभाग के रिटायर कर्मचारी के परिवार वाले मनचले से परेशान हैं। वह न सिर्फ घर में फोन कर अश्लील बातें कर रहा था बल्कि फोन काटने पर जानमाल की धमकी भी देता था। इधर वह रंगदारी भी मांगने लगा था। परेशान घरवालों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शोहदे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी ने पुलिस को बताया कि एक मनचला कई महीनों से परेशान कर रहा है। कई बार वूमेन पावर लाइन पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह फोन कर अश्लील बातें करता है और पिता के फोन उठाने पर गाली देता है। अब वह घरवालों से रुपये की मांग करने लगा है। वह धमकाता है कि रुपये न देने परे पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। इधर कुछ दिनों से घर के आसपास उसे बाइक से चक्कर लगाते भी देखा गया है। घरवाले डर में जी रहे हैं। पिता ब्लड प्रेशर और डाइबिटीज के मरीज हैं। युवती ने आशंका जताई कि यदि जल्द उसके खिलाफ  कार्रवाई नहीं की गई तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
  392 शोहदे पकड़े गए गांव से लेकर शहर तक सड़कों पर छींटाकशी करने वाले शोहदों की बुधवार को शामत आ गई। एसएसपी रामलाल वर्मा खुद सड़कों पर निकले और एंटी रोमियो अभियान चलाया। इसके बाद जिले के समस्त थानेदारों ने अपने-अपने इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 392 शोहदे पकड़े गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोहदों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके लिए जिले में एंटी रोमियो सेल बनाया गया है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बुधवार को मातहतों से 12 से तीन बजे तक विशेष अभियान चलाने को कहा था। वह खुद शोहदों को पकड़ने निकले। पुलिस को देखते ही शोहदे भागने लगे। आम लोगों ने भी पुलिस इस कदम की सराहना की। एसएसपी ने बताया कि शोहदों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


इन थाना क्षेत्रों में पकड़े गए शोहदे
कोतवाली में सात, राजघाट में दो, तिवारीपुर में 10, कैंट में 26, शाहपुर में 28, खोराबार में 24, गोरखनाथ में 17, चिलुआताल में 11, गुलरिहा में 11, महिला थाना में 50, बांसगांव में 12, बड़हलगंज में 12, गोला में 8, गगहा में 9, बेलीपार में 4, खजनी में 12, सिकरीगंज में 15, उरूववा बाजार में आठ,  कैंपियरगंज में नौ, सहजनवां में 30, पीपीगंज 30, हरपुर बुदहट सात, चौरीचौरा में 14, झंगहा में 29, पिपराइच में आठ, बेलघाट में छह शोहदे पकड़े गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें