फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत

Mon, 08 May 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौरीचौरा के देवीपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार टैंकर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। दोनों बाइक से तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दोनों के मौत की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घरवालों को सूचना दी। मौत की खबर से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी धनेश प्रसाद (50) अपनी बेटी सुमन (20) के साथ तरकुलहा देवी मंदिर को जा रहे थे। धनेश प्राइवेट नौकरी करते थे। अभी वह देवीपुर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे टैंकर ने दोनों को रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही धनेश और सुमन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में रखे पहचान पत्र के आधार पर घरवालों को फोनकर घटना की जानकारी दी।
  घटना की खबर पाकर मृतक के घरवाले पहुंच गए और शव के साथ ही मेडिकल कॉलेज गए। धनेश हेलमेट पहने हुए थे लेकिन टैंकर की तेज रफ्तार की वजह से हेलमेट भी जान नहीं बचा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें