फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह में बवाल-तोड़फोड़, आठ किशोर भागे

Tue, 01 Aug 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर संप्रेक्षण गृह का जायजा लिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खोराबार थानाक्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद किशोरों के दो गुटों में सोमवार देर रात संघर्ष हो गया। विवाद कैरम खेलने के दौरान कहासुनी से शुरू हुआ। मारपीट-संघर्ष में तीन किशोर जख्मी हो गए, जबकि इससे मची अफरा तफरी के बीच आठ किशोर परिसर की सरहद लांघ कर भाग निकले। तुरंत सक्रिय हुई पुलिस की नाकेबंदी और तलाशी में पांच को फिर पकड़ लिया गया लेकिन तीन का सुराग नहीं लगा। फरार किशोर कुशीनगर और कानपुर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर के संप्रेक्षण गृह का संचालन महुईसुघरपुर मोहल्ले में पुष्पांजलि मैरिज हाल के करीब एक किराए के आवास में किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर, महराजगंज के अलावा आसपास के जिलों से आए 178 किशोर बंदी रखे गए हैं। बताते हैं कि जिला कारागार की तरह इनके बीच भी वर्चस्व और प्रभाव जमाने की होड़ रहती है। यही होड़ सोमवार रात कैरम के मुकाबले के बीच उभर आई। दो पक्षों में विवाद हुआ तो एक-दूसरे पर कुर्सी-फर्नीचर बरसाने लगे, पंखे व अन्य सामान को तोड़ना शुरू कर दिया। एक-दूसरे को जमकर पीटा, जिससे तीन किशोर घायल हो गए। संप्रेक्षण गृह के क्रीड़ा अध्यापक रमाकांत पांडेय ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया।

इसी बीच आठ किशोर कैंपस से निकल भागे। संयोग से फौरन ही जानकारी गोलघर में मातहतों की मीटिंग ले रहे एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज तक पहुंची। अफसर व पुलिस टीमें बिना देरी मौके पर पहुंच गई। इलाका घेरकर तलाशी लेने पर फरार में से पांच किशोर हत्थे चढ़ गए। शेष तीन के लिए स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य कई जगह छापेमारी जारी रही। एसएसपी का कहना है कि बाकी तीन को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। विशेष टीमें खोजबीन में लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें