फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से मिले डीएम और एसएसपी, की पूछताछ

Sun, 16 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह और प्रमिला की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दंपती की मौत के मामले में जांच के लिए डीएम संध्या तिवारी और एसएसपी रामलाल वर्मा हरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटना वाले कमरे की गहनता से जांच पड़ताल की और उनके घर के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर मृतकों के घर पहुंचे डीएम, एसएसपी ने मृतक वीरेंद्र के पिता अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। पिता ने अधिकारियों से कुछ खास बात नहीं की लेकिन महिलाओं ने बताया कि वीरेंद्र  शराब के आदी थे। प्रतिदिन इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती थी। यही नहीं पिछले कुछ महीनों से वीरेंद्र कुछ अवसाद में थे। घटना के दिन पहले से ही वह कुछ अजीब हरकत कर रहे थे। अधिकारियों ने उनके दोनों बच्चे रुद्रेश व लक्ष्मी के बारे में पूछा तो बताया गया कि वे ननिहाल चले गए हैं।

पूजा पाठ में लीन रहती थीं प्रमिला
गांव में दंपती के मौत के मामले में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके दरवाजे के ठीक सामने ही शिव मंदिर है। पति के नशे में चूर होने की वजह से प्रमिला पूजा पाठ में लीन रहने लगीं थीं। उनका मानना था कि भगवान पति की बुराइयों को दूर करेंगे। सोमवार का व्रत भी किया करती थीं। उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि एक दिन नशे की वजह से पति इस हद तक गुजर जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें