फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा। बरही गांव की एक युवती द्वारा गांव के दो युवकों के खिलाफ चौरीचौरा थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पूर्व प्रधान के नेतृत्व में तहसील पर प्रदर्शन किया। लोगों ने क्षेत्राधिकारी एसएन सिंह को ज्ञापन देकर    फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की है। 

बरही के पूर्व प्रधान गौतम यादव ने क्षेत्राधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि होली के दिन गांव की एक लड़की को दूसरे गांव के लड़के के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में गांव के कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। गांव की बदनामी की डर से लड़की और लड़के को समझा कर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के अगले दिन गांव के ही कुछ लोगों के बहकावे में आकर लड़की ने गांव के दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। प्रदर्शन में बरही के प्रधान प्रतिनिधि अनुरुद्ध प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदामा, इंद्रजीत, जय गोविंद, ज्ञानती, बेचू यादव, फेकूलाल, कमली, सेवाती, फूलवती, झिनकी, गुजिया, हरीलाल, बाबूराम समेत अन्य लोग शामिल थे। क्षेत्राधिकारी द्वारा मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें