फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कराने के लिए चुराया विदेशी नस्ल का कुत्ता, की हत्या

Sun, 27 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
कुत्ता
विज्ञापन
विदेशी नस्ल के रॉट विलर कुत्ते को क्रॉस कराने के लिए गांव धन्नौरा के ही कुछ लोगों ने चुराया और उसके बाद चोरी की बात छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने कुत्ता मालिक की शिकायत पर गांव के ही युवकों समेत पांच के खिलाफ चोरी, पशु वध समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव धन्नौरा निवासी आजाद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली की शाम वह परिवार समेत घर से बाहर थे। आरोप है कि शाम को गांव के ही रहने वाले देवी लाल, संदीप व करावरा मानकपुर निवासी जयप्रकाश, राजू, कालू और इन्द्रसिंह ने करीब 15 हजार की कीमत का उसका रॉट विलर नस्ल का कुत्ता चोरी कर लिया। आरोप है कि महंगी नस्ल होने के कारण क्रॉस कराने के लिए कुत्ता चोरी किया गया। उक्त आरोपियों ने कुत्ते को मारकर गांव में ही फेंक दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हुआ पोस्टमार्टम, जहर देने की आशंका
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम भी करा दिया है। माना जा रहा है कि कुत्ते को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। 
विज्ञापन


पांच साल की सजा तक का है प्रावधान
पुलिस ने मामले में चोरी के अलावा आईपीसी की धारा 429 में भी मुकदमा दर्ज किया है। इस धारा के अंतर्गत दोषी सिद्ध होने पर पांच साल तक की सजा या जुर्माना या फिर दोनों दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा: आईओ
मामले की जांच कर रहे बिजेन्द्र ने बताया कि कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें