फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ी, हादसा टला

Mon, 18 Jan 2016 08:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर से गोरखपुर आ रही बस के चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से अनियंत्रित हुई बस खोराबार में जगदीशपुर के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। ड्राइवर के बगल में बैठे युवक ने होशियारी दिखाते हुए ब्रेक दबाने के साथ ही स्टेयरिंग संभालकर बस को काबू में किया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में 40 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर से 40 यात्रियों को लेकर आ रही प्राइवेट बस सुबह नौ बजे पुलिस चौकी के पास पहुंची थी। इसी बीच चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बगल में बैठे युवक ने ब्रेक दबाने के साथ ही स्टेरिंग संभालकर बस रोक लिया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से गाड़ी चालक देवरिया, बरहज के रहने वाले अजय यादव (35) के साथ ही कंडक्टर जयप्रकाश को हिरासत में ले लिया। यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस और टेंपो से शहर भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी देवरिया, बैतालपुर के रहने वाले बस मालिक आकाश मणि को दी है।

पहली बार बिगड़ी तबीयत
बस चालक अजय यादव ने आधे घंटे बाद होश आने पर पुलिस को बताया कि पहली बार उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। पांच साल से वह गाड़ी चला रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


यात्री की सजगता से बची जान
कंडक्टर जय प्रकाश ने बताया कि ड्राइवर के दौरा पड़ने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी। बगल की सीट पर बैठे युवक ने स्थिति संभालने के साथ ही ब्रेक दबाकर बस को रोक लिया। इससे हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

चीख पुकार मच गई
बस में बैठे यात्री पारसनाथ यादव ने बताया बस को बेकाबू होते देख सभी यात्री चीखने लगे। जैसे ही बस रुकी, सामान छोड़कर वह नीचे उतर गए। पुलिस के पहुंचने पर बस से अपना सामान ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें