फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल हटाने पर विवाद, क्षतिपूर्ति देने पर माने लोग

Fri, 28 Oct 2016 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बहरामपुर में गुरुवार की रात पुलिस ने सड़क पर बना पूजा पंडाल हटा दिया। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह मौके पर जुटे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बातचीत के बाद सीओ ने नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन देकर लोगों को मनाया।
विज्ञापन


तिवारीपुर पुलिस गुरुवार की रात करीब एक बजे बहरामपुर मोहल्ले में पहुंची। सड़क पर लगाए गए पंडाल को हटाने के साथ ही पुलिस ने बल्ली उखाड़ दी। सुबह छह बजे जुटे लक्ष्मी पूजा समिति के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष सौरभ विश्वकर्मा भी पहुंच गए। तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के बाद सीओ कोतवाली अशोक पांडेय और एसओ तिवारीपुर उपेंद्र यादव पहुंचे। पूजा समिति के लोग उनसे नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ने पर सीओ कोतवाली ने पंडाल हटाने में हुए नुकसान की भरपाई करने का भरोसा देकर शांत कराया जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें