गोरखपुर। बड़हलगंज थाने में तैनात दरोगा विवेकानंद ने बुधवार को दो नामजद सहित पांच अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।मंगलवार को सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं और दरोगा के बीच कहासुनी हुई थी।
कुछ दिन पहले अधिवक्ता सुदामा यादव एक मामले को लेकर बड़हलगंज थाने गए थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की।
मंगलवार को दरोगा कचहरी पहुंचे तो कुछ अधिवक्ताओं उन्हें घेर लिए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
बाद में बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए जांच के लिए कमेटी गठित की। उधर, दरोगा ने कैंट थाने में दो नामजद सहित पांच अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में सरकारी काम में बाधा पैदा करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।