फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी 3.25 करोड़ की फिरौती

Tue, 16 May 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर हमला करके दुनिया भर में खलबली मचा देने वाले साइबर अपराधियों ने गोरखपुर के यामाहा एजेंसी मालिक से 300 बिटक्वाइन की रैनसमवेयर (फिरौती) मांगी है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह रकम करीब 3.25 करोड़ रुपये है। सोमवार को रकम नहीं चुकाने की वजह से अब यामाहा एजेंसी मालिक को दोगुनी रकम चुकानी होगी। एजेंसी मालिक ने रकम चुकाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पार्क रोड पर संदीप वैश्य की यामाहा बाइक की एजेंसी है। रविवार को उनके कंप्यूटर को साइबर क्राइम करने वालों ने हैक कर लिया। इससे एजेंसी से खरीद बिक्री, स्टॉक, मेंटीनेंस, स्पेयर्स, गाड़ियों की सर्विसिंग, लेन देन संबंधी सारी जानकारी ब्लॉक हो गई है। संदीप वैश्य ने कहा कि इससे उनका व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। साइबर अपराधियों ने सोमवार रात तक इसके लिए 300 विटक्वाइन की रकम मांगी है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह रकम करीब 3.25 करोड़ रुपये है। रकम नहीं चुकाने पर हैकर्स ने रैनसमवेयर दोगुनी करके 600 विटक्वाइन कर दी है। इतनी बड़ी रकम मेरे लिए दे पाना संभव नहीं है। पुलिस से इस संबंध में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें