फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर भाग रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
फरार चल रहे हत्यारोपी इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे भाई के साथ तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अजीत ने चड़राव में सरेआम अजय शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


आठ जुलाई की शाम चड़राव चौराहे पर अजय शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में अजीत सिंह, उनके पिता बालगोविंद को मुल्जिम बनाया था। पिता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया मगर अजीत फरार चल रहा था। अजीत पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मंगलवार की भोर में थानेदार राकेश यादव को अजीत के गांव में होने की सूचना मुखबिर के जरिए मिली।

थानेदार राकेश, एसआई अरविंद राय, सिपाही धर्मदास, मुबारक के साथ सिसई पुल पर पहुंच गए। इसी बीच दो युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो एक ने बचने के लिए फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अजीत के भाई मंजीत सिंह के पास तमंचा बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें