फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली हुड़दंग में बवाल एक की मौत, 30 घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। होली के हुड़दंग में बृहस्पतिवार को जिले के खजनी, चिलुआताल, बांसगांव, गुलरिहा, झंगहा, बड़हलगंज और गगहा क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। मारपीट के बाद हुई फायरिंग और चाकूबाजी में एक युवक की मौत होने के साथ ही 30 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पीड़ित की तहरीर पर 100 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार मऊ धरमंगल गांव केफौजदार यादव उर्फ कन्हैया के घर चेचक होने के चलते होली नहीं मनाई जा रही थी। उनका बेटा योगेश (18) दोहर तीन बजे के करीब भरोहिया मंदिर पर बैठा था।
विज्ञापन


गांव के रामानंद यादव के बेटे राकेश के साथ मारकंडेय यादव, अनूप, रामललित, राहु मंदिर पर पहुंचे बगल में झगड़ा होने की बात कह योगेश को अपने साथ लेकर चले गए। यहां भरोहिया के अमर जीत, महादेव, सोनू उर्फ कोइल, प्रदीप, राहुल, सुंदरम, राजन, सत्यपाल के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर हाल में परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में योगेश की मौत हो गई। पुलिस ने 13 लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने और बलवा का केस दर्ज किया है। चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार जगतबेला गांव में शैलेन्द्र और कमलेश बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के बाहर बैठे थे।

गांव के जयप्रकाश और गोलू पहुंचे तो कमलेश को पकड़कर कीचड़ में डालने का प्रयास किया। शैलेंद्र के विरोध करने पर उससे मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर वह घर भागा तो पीछा करते हुए घर पहुंच गए। शैलेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र ने रोकने का प्रयास किया तो जयप्रकाश ने तमंचे से उनकी पेट में गोली मार दी। परिवार के लोगों ने देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

दूसरी घटना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में हुई। अहिरौली के डेविड की बाइक का पेट्रोल सिंहोरवा चौराहे पर खत्म हो गया। उसने एक बाइक सवार को रोककर जबरन पेट्रोल लेना चाहा तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि डेविड ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच वहां पहुंचे सिंहोरवा के जयसिद्ध यादव ने युवक को छुड़ा दिया। इससे खुन्नस खाए डेविड ने अपने साथियों के साथ मिलकर जयसिद्ध के सिर, पेट, और कमर पर चाकू से हमला कर घायल दिया। घायल जयसिद्ध को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।


गगहा, हाटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दोदापार में अश्लील गाने को लेकर सुधीर हरिजन और रीना देवी के पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के चार लोगों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। कैदहा गांव में भी होली का गीत गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों तरफ से लोगों को मामूली चोट आई। छपरा गांव में रास्ते में रखी चारपाई हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में बुच्ची देवी, फूलमति और श्याम सिंह घायल हो गए।

सोनाइच गांव में गुरुवार को प्रमोद गौड़ के लड़के का जन्मदिन था। होली पर गांव के ही धर्मेंद्र, विक्की, रानू, जितेंद्र आदि प्रमोद के घर आए और अश्लील गीत गाने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान दीपक, रामदुलारे, प्रमोद, मनीष घायल हो गए।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार धनौड़ा में पुरानी रंजीश को लेकर सुरेश ने गांव के ही उमेश तथा उसकी माता फुलवारी देवी की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल उमेश को जिला अस्पताल भेजा गया है। बैदौली बाबू में होली में गोबर फेंकने को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से राजेश सिंह जबकि दूसरे पक्ष से सौरभ, अजय और श्रेया घायल हो गए।

इसके अलावा खलीलाबाद निवासी रियाज अहमद किसी काम से बाइक से किशुुनपुर उर्फ बगही की तरफ जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही पिंटू यादव ने उस पर कीचड़ फेंक दिया जिससे नाराज होकर रियाज ने उसकी पिटाई कर दी। पिंटू की पिंटू की पिटाई से गुस्साए लोगों ने रियाज को भी पीटकर घायल कर दिया। गोला प्रतिनिधि के अनुसार बारानगर में दोपहर तीन बजे दो युवकों में विवाद हो गया।
विज्ञापन



आरोप है कि इसमें एक व्यक्ति ने अंगद सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कनापार गांव के धर्मेन्द्र व शिवम उर्फ लाला बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही नशे में धुत कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्ष से ईंट पत्थर भी चले, जिसमें प्रधान के भतीजे समेत कुछ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें