फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के ठेकेदार ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली

Tue, 06 Sep 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन
शाहपुर के गायत्रीपुरम में मंगलवार की सुबह नाली बनाने को लेकर चली पंचायत में विवाद होने के बाद नगर निगम ठेकेदार ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना में दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


गायत्रीपुरम में मोहल्ले के रहने वाले ठेकेदार अजय शंकर राय नाली निर्माण करा रहे हैं। वहीं के श्याम बिहारी भट्ट अपनी जमीन में नाली बनाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। मंगलवार को विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत होनी थी। श्याम बिहारी और उनके भाई संकट भट्ट ने अपने परिचितों को पंचायत में बुलाया था। शाहपुर जंगल तुलसीराम आजादनगर के जामिल अली उर्फ  अतुल अपने साथियों के साथ श्याम बिहारी के पक्ष में आया था। जामिल प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ मिट्टी की सप्लाई का काम करता है।

पंचायत के दौरान कहासुनी होने के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गई। गाली - गलौज शुरू होने पर ठेकेदार अजय शंकर राय और उनके पक्ष के लोगों ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से जामिल घायल हो गया। घटना के बाद श्याम बिहारी पक्ष के लोगों ने ठेकेदार अजय शंकर के भाई अजित की पिटाई कर दी जिसमें उनका सिर फट गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक - दूसरे के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान मारपीट के बाद फायरिंग हुई है। घटना के संबंध में दोनों पक्ष के लोगों ने एक - दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की छानबीन चल रही है। दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 - अभय मिश्रा, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें