फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी काबू

Tue, 06 Sep 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
घूस गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकारी रिकार्ड को दुरुस्त करवाने के लिए सात हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान एकम सिंह के तौर पर हुई है। वह खन्ना में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो विभाग ने आरोपी एकम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि खन्ना निवासी निर्मल सिंह ने उन्हें शिकायत दी थी कि जहां उसका घर है, वह जगह ज्यादा है। गलती से सरकारी रिकार्ड में यह कम दर्ज हुई थी। इस गलती को सही करवाने के लिए वह पटवारी एकम सिंह के पास गया था, लेकिन रिकार्ड सही करवाने के लिए पटवारी ने दस हजार की रिश्वत मांगी। मामला सात हजार रुपये में तय हुआ। 

एसीपी का कहना है कि इसके बाद इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार की टीम ने पटवारखाने के पास ट्रैप लगा लिया। पटवारी ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए, जिस पर विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें