फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलघर में पकड़ा गया टिकट दलाल 

Fri, 27 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
आरपीएफ की सीआईबी टीम ने शुक्रवार की शाम गोलघर में सौंदर्य प्रशासन की दुकान पर छापा मारकर टिकट के दलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गोरखधाम एक्सप्रेस का एक तत्काल टिकट, दस पहचान पत्र और 2400 रुपये मिले। पकड़ा गया दलाल तीन से यह धंधा कर रहा था। पूछताछ के बाद सीआईबी टीम ने उसे रेलवे स्टेशन पोस्ट प्रभारी को सौंप दिया।
विज्ञापन


सीआईबी (क्राइम इंवेस्टीगेशन ब्रांच) मुख्यालय के प्रभारी इंस्पेक्टर सहनवाज शुक्रवार की शाम गोलघर स्थित वीनस श्रृंगार हाउस पहुंचे। दुकान मालिक सलमान हशमत को हिरासत में लेने के साथ ही तलाशी लेकर काउंटर में रखा गोरखपुर से नई दिल्ली जाने का गोरखधाम एक्सप्रेस का एक तत्काल टिकट, 2400 रुपये, 10 लोगों की पहचान पत्र बरामद किया। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, लुधियाना से आने के सात तत्काल टिकट भी मिले जो  पिछले महीने के थे।

छानबीन में पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के छोटे काजीपुर का रहने वाला सलमान पिछले तीन साल से टिकट की दलाली करता है। खलीलाबाद का रहने वाला अर्जुन नाम का युवक उसके मेल पर तत्काल टिकट भेजता था। प्रिंट देकर वह लोगों से प्रति टिकट 500 - 700 रुपये लेता था। दुकान में मिले लैपटॉप, प्रिंटर को सीआईबी की टीम ने कब्जे में लेने के साथ ही पूछताछ के बाद देर शाम सलमान को आरपीएफ के गोरखपुर पोस्ट प्रभारी के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से जासूसी में लगी थी टीम
सीआईबी टीम के सिपाही दुर्वासा यादव, विनोद सिंह, सतीश, राकेश धर और रमेश एक सप्ताह से दलाल की जासूसी करने में लगे थे। तत्काल टिकट लेने के लिए सलमान को विश्वास में लेकर पूरे धंधे की जानकारी ली। शुक्रवार को पुख्ता सबूत मिलने के बाद शाम को प्रभारी के साथ छापा डालकर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें