फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो मरे,6 घायल

Fri, 27 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident in gopeshwar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छावनी(ब्यूरो)। गुरुवार की रात हाइवे पर दो अलग-अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल फैजाबाद और बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार रात गोरखपुर जा रही फैजाबाद डिपो की बस छावनी कस्बे के ढाबे के सामने खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। बस का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


बस में आगे बैठे यात्री रामबरन दार चेला बुलबुली दास (62) निवासी बसंतिया पट्टी हनुमान गढ़ी अयोध्या की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बस चालक वसीर खान पुत्र शबीर खान निवासी गांधी नगर बस्ती तथा यात्री श्रीराम पुत्र जगन्नाथ को 108 एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया और रामटहल दास चेला बाबा रामलखन दास मधुबनी, मोहम्मद अहमद पुत्र नवी मोहम्मद निवासी अमरडोपा पश्चिमी मोहल्ला बखिरा संतकबीर नगर, रघुबीर साहनी निवासी बलुआसन बघौली, अभय श्रीवास्तव निवासी गाजीपुर नेवली दानपुर बाराबंकी को एनएचआई के एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया।

रामटहल, मो. अहमद और रघुबीर साहनी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर का दिया। विक्रमजोत के पास शंकरपुर गांव में अपनी दुकान पर गोडसरा गांव के ठाकुरसरन तिवारी (55) चारपाई पर सो रहे थे। इसी बीच ट्रक वहां एकाएक रुकने प्रयास में अनियंत्रित होकर ठाकुरसरन की चारपाई पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें