फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Thu, 17 Dec 2015 08:40 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी में छात्रा से रेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। 23 नवंबर की रात खजनी में रिश्तेदार के घर आए युवकों ने परिचित लड़कियों से छात्रा को खेत में बुलाकर उसे बंधक बना रेप किया था। मुकदमा दर्ज कर खजनी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बेलीपार बिसहुआ उर्फ चनऊ के रहने वाले रहने वाले रंजित और राहुल 23 नवंबर को खजनी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रिश्तेदार के घर की दो लड़कियां इंटर में पढ़ने वाली गांव की अपनी 16 वर्षीय सहेली को झांसा देकर रात में अपने खेत के पास ले गई। आरोप है कि रंजित और राहुल ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।

पीड़ित ने घटना की जानकारी घरवालों को देने का प्रयास किया लेकिन सहेलियों ने लोक-लाज का भय दिखाकर रोक लिया। 10 दिसंबर को पीड़ित ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। 11 दिसंबर को थाने पहुंची पीड़ित ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को एसओ राजीव सिंह ने दोनो को चनऊ गांव से दोनो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें