फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि के करीबियों पर टिकीं सीबीआई की निगाहें

Sat, 14 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमनमणि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सजायाफ्ता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई ने जिले में डेरा डाल दिया है। तीन सदस्यीय टीम गोरखपुर से लेकर महराजगंज तक अमन के जानने वालों से पूछताछ कर रही है। जांच के दायरे में कई पुलिस वाले भी आ गए हैं, जो अमन के मददगार बने थे।
विज्ञापन


नौ जुलाई 2015 को दिल्ली जाते समय सारा की कथित सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सारा की मां ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने अमन मणि त्रिपाठी को इस मामले में गिरफ्तार किया था। अमन इस समय जेल में हैं। इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान ही सीबीआई को पता चला कि सारा की मौत से पांच दिन पहले उसके मोबाइल की कॉल डिटेल गोरखपुर से ही निकाली गई थी। इसके बाद ही सीबीआई ने गोरखपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अब तक की जांच में सामने आया है कि सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी ने अमन को कॉल डिटेल उपलब्ध कराई थी। उसने इसके लिए राजघाट के थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया था।

आरोपी पुलिसकर्मी से भी पूछताछ की गई है। इसके साथ ही अमन के मददगार दोस्त, रिश्तेदार और उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। अमन को जानने वाले दोस्तों के नौकरों तक से सीबीआई पूछताछ कर सकती है ताकि सारा की मौत का सच सामने आ सके। सीबीआई की टीम 20 जनवरी तक गोरखपुर, महराजगंज में रहेगी। पुलिस लाइंस से उन्हें तीन गाड़ियां उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें