फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी एसपी के रीडर समेत 15 पर डकैती का केस

Sun, 24 Apr 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
केस
विज्ञापन
एसपी जीआरपी के रीडर समेत तीन नामजद और 12 अज्ञात पर शाहपुर पुलिस ने डकैती, बलवा और कार हड़पने का केस दर्ज किया है। बशारतपुर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया था। मुकदमा दर्ज कर शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


शाहपुर के बशारतपुर, आदित्यपुरी कॉलोनी के रहने वाले रामबली चौरसिया ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी को दारोगा अश्वनी राय शादी में जाने की बात कहकर उसकी गाड़ी मंगाई। जब उन्होंने गाड़ी नहीं लौटाई तो 19 फरवरी को फोन उनके पास फोन किया तो दरोगा ने राप्तीनगर फेज चार में पानी टंकी के पास एक मकान में बुलाया।

अपने साथ पिंटू और संजय तिवारी और 10 -12 अज्ञात युवकों के साथ पहुंचने के बाद कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। जेब से रखे15 हजार रुपये निकालने के साथ ही दो ब्लैंक चेक छीन लिया। सेल लेटर और 100 रुपये के दो स्टम्प पर हस्ताक्षर करा लिए थे। आईजी ने एसओ शाहपुर को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने अश्वनी राय के साथ ही उनके साथी पिंटू, संजय तिवारी और 12 अज्ञात लोगाें पर डकैती, मारपीट, बलवा और कार हड़पने का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


डॉक्टर की पत्नी ने एसएसपी से की शिकायत 
डॉक्टर यूएस तिवारी की पत्नी रश्मि ने प्रापर्टी डीलर रामबली चौरसिया पर पौने चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रुपये के बदले प्रापर्टी डीलर ने अपनी कार बंधक रखी थी।

उसने चेक भी दिया था। बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया। मामले की शिकायत शाहपुर पुलिस से गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। रश्मि ने प्रापर्टी डीलर पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने प्रापर्टी डीलर पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें