फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर भाभी और भतीजे को मारा चाकू 

Thu, 20 Apr 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर ने भाभी और भतीजे को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला के सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के बाद महिला ने खोराबार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खोराबार क्षेत्र की पीड़ित महिला का पति बाहर रहता है। महिला के मुताबिक बुधवार को देवर ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बीच बेटा भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो जानमाल की धमकी देते हुए वह फरार हो गया। तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और महिला व उसके बेटे को अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के बाद दोनों फरियाद लेकर थाने पहुंचे। पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है।

महिला का आरोप है कि पति के न होने की वजह से अक्सर ही देवर उससे बदसलूकी करता था, लेकिन घर में किसी के होने पर वह चुप हो जाता था। बुधवार को अकेला पाकर उसने छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें