फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर कुएं में फेंकी वृद्धा की लाश

Thu, 06 Oct 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
बसंतपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह वृद्धा की लाश कुएं में मिली। सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उनके पति छोटे बेटे की शादी तय करने नेपाल गए थे। संपत्ति के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जता कैंपियरगंज पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बसंतपुर गांव के भईयापुर टोला निवासी शिवमूरत बुधवार को छोटे बेटे की शादी तय करने नेपाल गए गए थे। घर पर उनकी पत्नी जोखना देवी (65) अकेली थीं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों ने खेत में स्थित कुएं में एक महिला की लाश देखी जिसकी पहचान जोखना देवी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस घर पहुंची तो दरवाजे पर ताला बंद मिला। तोड़कर अंदर जाने पर खून के छींटे फर्श पर पड़े थे। भोजन की थाली भी कमरे में पड़ी थी।

शिवमूरत के पांच बेटे और तीन बेटियां है। छोटे बेटे उपेंद्र की शादी नहीं हुई है। शिवमूरत के सभी बेटे अलग रहते हैं। एक बेटा परिवार के साथ घर पर रहता है। अन्य सभी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। संपत्ति के विवाद में जोखना देवी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घर के बाहर पुलिस को उनके कान की बाली और मोबाइल मिला है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि योजना के तहत वृद्धा की हत्या हुई है। फॉरेंसिक टीम मामले की मदद से मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें