फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से उचक्के ने उड़ाई रकम 

Fri, 22 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर उचक्कों ने शिक्षक के बाइक की डिकी तोड़कर 40 हजार रुपये और दस्तावेज उड़ा दिए। जानकारी होने पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार जगदीशपुर गांव के रहने वाले विनोद वर्मा पिपराइच के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसैनी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एसबीआई की सोनबरसा शाखा से 40 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिकी में रखकर घर आने के लिए निकले थे। चौराहे पर ही सामान लेने के लिए रुके और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सामान लेने दुकान पर चले गए। 20 मिनट बाद लौटे तो डिकी टूटी थी।

चेक करने पर झोले में रखे गए 40 हजार रुपये, बैंक का पासबुक और अन्य कागजात गायब थे। मामले की जानकारी विनोद ने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की तथा बैंक की शाखा में सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें