फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हेल्थ और महिला कर्मचारी में कहासुनी, हंगामा

Wed, 24 Aug 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह एडी हेल्थ और महिला कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हुआ। एडी हेल्थ ने सख्त लहजे में बात किया तो महिला कर्मचारी भी भड़क गई और अफसर के करतूत को जोर जोर से बताने लगी। उसकी आवाज सुनकर दफ्तर के कर्मचारी भी पहुंच गए और मामला बढ़ गया। करीब एक घंटे तक हंगामे जैसा माहौल रहा और कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। परेशान महिला कर्मचारी ने एडी हेल्थ के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत अंजू सिंह ने एडी हेल्थ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आए दिन एडी हेल्थ उनका मानसिक उत्पीड़न करते हैं। एक सरकारी पत्र एडी हेल्थ ने भेजने को कहा था जिसे दो बार भेज चुकी हूं मगर इस बात को लेकर वह न जाने क्यों परेशान कर रहे हैं। बुधवार को अपने केबिन में बुलाकर तेज आवाज में न सिर्फ बात की बल्कि गाली भी देने लगे।

आरोप है कि धमकी दिया कि मैं अफसर हूं और काम नहीं करने दूंगा। बुधवार को हंगामे के बाद महिला कर्मचारी अफसर के व्यवहार से क्षुब्ध होकर महिला थाने पहुंची और इसकी उन्होंने लिखित शिकायत करने हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि आए दिन अफसर बेवजह की बातों को लेकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने काम ठीक से करने को कहा। आरोप पूरी तरह से निराधार है। मैंने अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया है।
- डॉ. आरके तिवारी, एडी हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें