फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की मदद से हत्यारोपी बनवा रहा था पासपोर्ट

Sat, 02 Jul 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
विज्ञापन
देवरिया के मदनपुर का रहने वाला हत्यारोपी नाम बदलकर दरोगा की मदद से बड़हलगंज में पासपोर्ट बनवा रहा था। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर एलआईयू ने जांच की तो सच्चाई का पता चला। एसएसपी के निर्देश बड़हलगंज पुलिस ने जालसाजी करने वाले युवक पर केस दर्ज किया है। दरोगा के भूमिका की अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


दवनाडीह के रहने वाले जवाहिर यादव की जमीन के रंजिश में 28 फरवरी 2013 को पीटकर हत्या कर दी गई।  मामले में उनके भाई गिरजेश यादव ने गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण यादव और उनके भांजे देवरिया, मदनपुर गायघाट के सुनील यादव समेत छह लोग आरोपी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद सुनील ने आजाद सिंह यादव नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। खुद को दवनाडीह गांव का निवासी बताते हुए पिता की मौत के बाद मां के साथ गांव में रहने की जानकारी दी।

गिरजेश ने अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए बड़हलगंज थाने के दरोगा एचएन सिंह यादव की मदद से जालसाजी किए जाने की शिकायत की। आईजी, डीआईजी को पत्र लिखने के बाद एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर बड़हलगंज पुलिस ने सुनील यादव के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। अधिकारी दरोगा के भूमिका की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें