फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप, गर्भ ठहरने पर छोड़ा 

Thu, 08 Sep 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घर जाने पर आरोपी ने उसे पीटकर भगा दिया। पुलिस ने भी थाने पहुंचे घरवालों की बात अनसुनी कर दी। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर आरोपी पर रेप और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चिलुआताल के बरगदवां क्षेत्र में रहने वाली युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में छोटी बहन और दो भाइयों के साथ रहती है। भाई मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। युवती का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले हरिकेश का घर में आना-जाना था। नजदीकी बढ़ने पर उसने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिया। 22 अगस्त को युवती की तबीयत बिगड़ने पर घर वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। भाइयों के पूछने पर युवती ने मामले की जानकारी दी।

अस्पताल से आने के बाद युवती मामले की जानकारी देने हरिकेश के घर पहुंची, मगर शादी करने की बात कहने पर उसने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। चिलुआताल पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें