फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुकाने पर दांत से महिला की नाक काटी

Wed, 17 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
किरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र के मुडे़री गढ़वा गांव में कर्ज न चुकाने पर एक महिला की नाक काट दी। दांत से महिला की नाक काटने से गहरा घाव हुआ है। घरवालों ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक, पत्नी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मुड़ेरी गढ़वा गांव में दस लोग मिलकर जनलक्ष्मी के नाम से सहायता समूह बनाए हुए हैं। समूह को जीउत प्रसाद चलाता है। जीउत के पट्टीदार दिलीप की पत्नी किरण ने समूह से कुछ दिन पहले कर्ज लिया था। इसकी साप्ताहिक किश्त चुकानी होती है। मंगलवार को किश्त देने की तारीख तय थी। किरण ने रुपये न होने की बात कहते हुए अगले दिन किश्त देने की बात कही।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर जीउत ने उसके नाक को दांत से काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गई और गहरा घाव हो गया। किरण के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर जीउत फरार हो गया। किरण द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जीउत, उसकी पत्नी कविता और मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें