फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Mon, 18 Mar 2019 12:39 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने रविवार को पप्पू निषाद समेत दो पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने के बाद से ही एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सभी थानों की पुलिस को अपने क्षेत्र के बदमाशों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में पुलिस ने खोराबार के छितौना गांव निवासी पप्पू निषाद और सिक्टौर निवासी मोतीचंद के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मोतीचंद पर नकली शराब बनाने के आरोप में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं पप्पू पर पशु तस्करी के आरोप में केस दर्ज हैं। दोनों पर गिरोह बनाकर पशु तस्करी और नकली शराब का धंधा करने का आरोप हैं। इनके कई साथी अभी भी जेल में हैं। इंस्पेक्टर खोराबार अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि दोनों पेशेवर बदमाश हैं। चुनाव में किसी प्रकार की खलल न पड़े, इस लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें