फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज हॉल से 3.70 लाख नकदी उड़ाए

Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के शिप्रा लॉन में चोर 3.70 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत के बाद भी पुलिस टालमटोल कर रही है। अब पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहजनवां के पिपरौली निवासी सुधीर कुमार जायसवाल की भतीजी शालिनी की शादी तीन फरवरी को थी। बबीना रोड स्थित शिप्रा लॉन में शादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक कमरे में दुल्हन के सामान संग बैग में तीन लाख 70 हजार रुपये नकद रखा था। रात में जब रुपये की जरूरत पड़ी तो पता लगा कि बैग गायब है। परिवार के लोगों ने तलाश की और फिर सीसी टीवी कैमरा देखा तो एक किशोरी बैग लेकर जाती नजर आई। किशोरी के अगल-बगल में एक संदिग्ध युवक भी नजर आया। सुधीर ने पुलिस को जानकारी दी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें