फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में 50 हजार में हुआ बालिका की आबरू का सौदा

Tue, 09 Oct 2018 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की बालिका के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को गांव में हुई पंचायत में बालिका की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाने के साथ ही आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाई गई। बाद में इस मामले में सुलह समझौता हो जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोस के आरोपी युवक के घर सोमवार की देर शाम टेलीविजन देखने गई थी। आरोप है कि घर में बालिका को अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बालिका रोती हुई घर गई और आपबीती बताई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई।

लोग आरोपी के घर जाने को तैयार हुए, लेकिन कुछ लोगों ने रात का वक्त बताकर पीड़िता के घरवालों को रोक लिया। सुबह पीड़िता की मां ने डायल 100 की पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। आरोप यह भी है कि पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग पुन: पहुंच गए और मारपीट की बात बताकर पुलिस को लौटा दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर तक हुई पंचायत में बालिका के आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाने तथा आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाने के बाद सुलह समझौता करा लिया गया। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ निर्भय सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई बात है तो यह जघन्य अपराध है। तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें