फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही छात्रा से दुष्कर्म, छात्रा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद छात्रा लापता, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 टीम ने आरोपी को पकड़ कर थाने पहुंचा दिया। उधर परिवार के लोग थाने से घर पहुंचे तो पीड़िता गायब थी।
विज्ञापन

छात्रा शनिवार की रात छत पर सो रही थी। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक छत पर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर बालिका की मां और उसकी छोटी बहन पहुंच गई। उसके बाद आरोपी युवक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के थाने पर जाने के बाद छात्रा के परिवार के लोग भी पहुंचे। छात्रा के गायब होने पर परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें