फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पकडे़ गए लुटेरों और जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के हथनौली गांव के पास से बाइक सवार दंपति के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो तमंचे, दो बाइकें और लूट का सामान बरामद हुआ है। बदमाशों ने लूट की कई और वारदात स्वीकारी हैं।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को भरथना रोड, इटावा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप, पत्नी रीना के साथ साले की गोद भराई में शामिल होने के लिए बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती मौजा कुशगवां अहिरान गए थे। शनिवार को दोनों बाइक से इटावा लौट रहे थे। तभी लाल पल्सर पर सवार लुटेरों ने उन्हें हथनौली पुलिया के पास रोक लिया और जेवर, नगदी लूट ली। जानकारी के बाद भरथना पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने दोनों को बकेवर रोड स्थित सेंगर नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम महेश यादव पुत्र सिया राम यादव निवासी खितौरा थाना बकेवर व नीतू शर्मा उर्फ विपिन कुमार पुत्र गोपाल दास सिद्वार्थ नगर जसवंतनगर बताया है। बदमाशों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों को थाने लाई और जब बदमाशों से पूछताछ की गई तो उन्हाेंने बताया कि हथनौली के अलावा ढाई माह पूर्व सैफई क्षेत्र के गांव रुकइया पुल के पास भी एक दंपति को लूटा था। उनकी निशान देही पर पुलिस ने लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें