दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पशु बरामद
गोरखपुर। शाहपुर और चौरीचौरा पुलिस ने दो पशु तस्करों को शनिवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से कुछ पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चौरीचौरा पुलिस ने सतहवां क्रासिंग के पास से संतकबीरनगर के बेलहवां निवासी कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। वह पिकअप पर पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहा था। वहीं शाहपुर पुलिस ने कुशीनगर के झनगोस निवासी कासूफ सिद्दिकी को गिरफ्तार किया। कासूफ को पुलिस ने पादरी बाजार के पास से पकड़ा है।