फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत

Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर (झंगहा)। ब्रह्मपुर के पिपरपाती टोला में स्थित निंबश्वरनाथ मंदिर परिसर के पोखरे में नहाने गए दो किशोर डूब गए। उनके साथ नहाने गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पुजारी गजेंद्र गिरी पोखरे में खुद कूद पड़े और दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों किशोरों की मौत हो चुकी थी। रिश्ते में दोनों भाई थे। गांव में यह खबर पहुंचते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। दोनों किशोरों के घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर गांव निवासी बाबुना पांडेय की तीन बेटियां हैं। एक बेटी का बेटा आकाश (12) अपनी बुआ के बेटे अमन पांडेय (11) के साथ रहता था। दोनों साथ पढ़ते थे। दोनों शुक्रवार को गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ मंदिर परिसर में पोखरे में नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों डूबने लगे। यह देखकर साथ के बच्चे चीखने लगे। शोर सुनकर पुजारी पहुंचे और डूब रहे किशोरों को बचाने की कोशिश की। बाहर निकालने पर दोनों किशोर दम तोड़ चुके थे। अमन के पिता रविशंकर पांडेय देवरिया के बैडीडीहा, रुद्रपुर के निवासी हैं। बेटे की मौत की खबर पर वह भी गांव पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें