फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टॉफी देने के बहाने 40 वर्षीय युवक बच्ची को सुनसान बागीचे में ले गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना रविवार की सुबह 11 बजे के करीब हुई। बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान जगतलाल नाम का युवक आया। टॉफी दिलाने दुकान पर ले जाने के बहाने वह उसे बागीचे में ले गया और दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण के पहुंचने पर वह भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें