मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काजी कोट मोहल्ले में रविवार को दोपहर भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे के साथ दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। काजी कोट मोहल्ला निवासी प्रेम कुमार व राम कुमार के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार को दोपहर कहासुनी के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे के साथ हमला बोल दिया। जिसमें दूसरे पक्ष के राम कुमार, महेश कुमार, अनिल कुमार, तामेश्वर, रीता देवी व आशा देवी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है।