बांसगांव। देवरार खुर्द गांव के पास बाइक सवार बदमाश महिला की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बाजार की दुकानों में लगे सीसी कैमरे की मदद से बदमाश की पहचान में जुटी है।
देवरार खुर्द गांव निवासी सुधाकर पांडेय की पत्नी प्रिया बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। गांव के पास ही स्थित मंदिर से वह दर्शन कर पैदल ही घर लौट रही थीं। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। प्रिया ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे मगर तब तक बदमाश कौड़ीराम की तरफ फरार चुके थे। प्रिया ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरों की जांच की। बांसगांव पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।