फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने पति व ससुरालियों पर लगाया उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। ग्राम सकौती निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सकौती निवासी शिखा की शादी कुछ समय पूर्व थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शिखा का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले शादी के बाद से ही उत्पीड़न कर रहे थे। वे दहेज की खातिर उससे मारपीट करते हैं। दो दिन पूर्व पीड़ित अपने मायके में सकौती परिजनों के पास आ गई। उसने बृहस्पतिवार को पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दौराला थाने में उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें