फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुआ की मौत, भतीजा घायल

Thu, 15 Feb 2018 09:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कैंपियरगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय मार्ग पर बजहा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। केैंपियरगंज के इंद्रपुर हरैया निवासी प्राणनाथ मिश्रा की पत्नी उर्मिला (55) का मायका भरोहिया में है। शिवरात्रि पर लगने वाले मेला के मौके पर वह मायके आई थीं। बृहस्पतिवार को वह भाई अवधेश पांडेय के बेटे अभिषेक पांडेय (18) के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। भतीजा अभिषेक बजहा गांव के पास पहुंचा था कि गोरखपुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। वहीं अभिषेक की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें