फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ठेकेदार हत्याकांड के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 09:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गोरखपुर। तिलक समारोह में रेलवे ठेकेदार अरविंद सिंह उर्फ मंटू की हत्या के मामले के दो आरोपी निक्की और आशुतोष भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आशुतोष भट्ट की लाइसेंसी पिस्टल से निक्की ने अरविंद को गोली मारी थी। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस को बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद दीपक सिंह और उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। गोरखनाथ क्षेत्र के रामनगर मिर्जापुर, पचपेड़वा निवासी अनिल सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की शादी गुलरिहा क्षेत्र में शिवपुर सहबाजगंज निवासी रविंद्र नाथ सिंह की बेटी से तय है। गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित जश्न मैरेज हाल में सोमवार की रात तिलक समारोह आयोजित था। इसी दौरान खानपान को लेकर हुए विवाद में गोरखनाथ के ही रामनगर मिर्जापुर, पचपेड़वा निवासी तथा रेलवे के ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह को गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। ठेकेदार के पिता लक्ष्मीनारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में असुरन, शाहपुर निवासी आशुतोष भट्ट, शिवपुर सहबाजगंज, गुलरिहा निवासी दीपक सिंह और निक्की तथा दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आशुतोष भट्ट और निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें