फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो छात्रों को मारी गोली

Wed, 14 Feb 2018 08:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
लहसड़ी भागलपुर गांव में बाइक सवार छात्रों को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी मनबढ़ बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है और घायल अभिषेक के चचेरे भाई की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


लहसड़ी गांव के रामप्रीत का 16 वर्षीय बेटा अभिषेक साहनी 10वीं का छात्र है। वह कक्षा नौ में पढ़ने वाले गांव के ही महेंद्र के पुत्र रामभुआल (15) के साथ बाइक से झारखंडी महादेव मंदिर गया था। लौटते समय गांव में एक युवक ने दोनों पर फायर कर दिया। घायल अभिषेक साहनी के मुताबिक गोली मूलत: सरदारनगर निवासी अभिषेक साहनी ने चलाई। वह लहसड़ी में अपने मामा रमेश साहनी के घर पर रहता है।

कुछ दिन पहले भी उसने मारपीट की थी लेकिन गांव की बात होने पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, मगर बुधवार को आरोपी ने फिर गाली-गलौच की और मना करने पर फायरिंग कर दी। गोली अभिषेक के बाएं पैर और रामभुआल की जांघ में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें