फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, सिपाही को दांत काटा

Thu, 08 Feb 2018 08:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के विनोद वन के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। हालांकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े बदमाशों में से एक बदमाश ने सिपाही को दांत से काटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा, लूट के 1500 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। खोराबार एसओ सुधीर सिंह के मुताबिक मुखबिर से बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस विनोद वन के चेकिंग शुरू की। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार हो गया। एसओ ने बताया कि वन दरोगा कन्हैया लाल की चोरी गई बाइक भी बदमाशों के पास से बरामद हो गई है। इसके अलावा रजही में किराना व्यापारी से लूट, वन दरोगा ओपी राय पर हमले में शामिल होने की बात भी बदमाशों ने कबूल कर ली है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मनीष चौहान नर्सरी आजादनगर रजही कैंप, हेमंत चौहान उर्फ चुन्नू रजही कैंप बनसपटी टोला के रूप में हुई। फरार होने वाला बदमाश हेमंत का भाई है। उसकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें