फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खुदकुशी की

Thu, 08 Feb 2018 08:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : self
विज्ञापन
गोला बाजार। मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इलाके के महेशपुर निवासी राम विश्वास की पुत्री प्रतिभा उर्फ चंदा (23) बृहस्पतिवार की सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने आवाज दी। कोई हलचल नहीं हुई तो कमरे में पहुंचे। प्रतिभा को कमरे में दुपट्टे का फं दा बनाकर कुंडा से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन वर्ष पहले प्रतिभा की शादी भरसी गांव में हुई थीं। ससुराल में तीन माह रहने के बाद विवाद हो गया तो वह मायके चली आई। डेढ़ वर्ष का उसका बच्चा है। कुछ दिन पहले रामविश्वास भरसी गांव में बेटी की ससुराल गए थे। पर वहां कोई मिला नहीं। ससुराल के लोग प्रतिभा को साथ नहीं रखना चाह रहे थे। इससे प्रतिभा परेशान थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें