फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से अगवा युवती से मुंबई में रेप

Sat, 30 Dec 2017 08:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके की एक युवती का अपहरण कर मुंबई ले जाकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वहां शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसे दूसरे समुदाय के युवक के हवाले कर दिया गया, बल्कि धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव भी बनाया गया। अपहर्ताओं के चंगुल से किसी तरह छूटकर लौटी युवती ने घरवालों को आपबीती बताई तो वे थाने पहुंचे। थाने में कार्रवाई की बजाय पीड़ित को ही भगा दिया गया। एसएसपी की जानकारी में मामला आने के बाद पुलिस ने अपहरण, विवाह के लिए विवश करने, रेप, पीटकर चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज इलाके की एक युवती 23 सितंबर को शौच के लिए निकली थी। उसके बाद वह लापता हो गई। परिवारवालों ने तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका। 27 दिसंबर को वापस लौटी युवती ने बताया कि उसे पास के ही गांव का रहने वाला अमित शादी का झांसा देकर रेलवे स्टेशन ले गया और फिर वहां पर शहजाद और एक अन्य शख्स के हवाले कर दिया। अमित ने उससे दो दिन में आने की बात कहीं थी।

युवती का आरोप है कि उसे मुंबई में रखकर उसके साथ रेप किया गया और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। किसी तरह से बचकर युवती घरवालों के पास आई। मामला शनिवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के संज्ञान में आया। उसके बाद पुलिस ने अमित और शहजाद के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छेड़खानी का उलाहना देने पर मारपीट
खोराबार क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी के बाद उलाहना देने गए घरवालों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शनिवार की देर रात तक केस दर्ज नहीं किया था। शुक्रवार की शाम किशोरी घर में अकेली थी। पिता खेत की ओर और मां बाजार गई थीं। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही एक  युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर बगल में रहने वाली उसकी बड़ी मां वहां पहुंच गई तो मनचला फरार हो गया। घरवालों के पहुंचने पर किशोरी ने पूरी बात बताई। इसकेबाद घरवाले शिकायत लेकर युवक के घर गए तो वहां कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी फरार हो गए थे। शनिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। खोराबार थानेदार सुधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें