फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला का चेन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बाइक सवार बदमाशों ने फिर एक महिला से सोने की चेन लूट ली। कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में गुरुवार को मार्निंग वॉक पर निकली कौशल्या देवी की चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश फर्राटे भरते फरार हो गए। कौशल्या के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने उनके घर और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लुटेरों की तलाश में जुटी गई।
कैंट के मोहद्दीपुर में श्रीरामपुर कॉलोनी में रेलवे के रिटायर अफसर ओंकार नाथ वर्मा का मकान है। इन दिनों उनकी सास कौशल्या उनके घर पर आई हैं। गुरुवार सुबह वह मार्निंग पर निकलीं और लौटते समय अभी वह कॉलोनी गेट पर पहुंची थीं कि बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंच गए। वह कुछ समझ पातीं, इसके पहले ही झपट्टा मारकर पीछे बैठे युवक ने सोने की चेन लूट ली। घटना से कौशल्या सन्न हो गई और थोड़ी देर बाद शोर मचाना शुरू किया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, मगर तब तक बाइक सवार फरार हो चुके थे। कॉलोनी के गेट पर वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी कुछ दिन पहले ही शाहपुर इलाके में तीन महिलाओं की चेन लूटी गई थी। पुलिस अभी मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इसी बीच लूट की फिर घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें