फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बच्चों को मुक्त कराया गया

विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान के तहत मुक्त कराए गए बच्चे । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बाल श्रम से निजात दिलाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत 13 बच्चों को मुक्त कराया गया है। एंटी ह्मुमन ट्रैफिकिंग सेल ने शनिवार को रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के होटलों पर कार्रवाई की थी।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शनिवार को एसआई भगवान के नेतृत्व में रेवले स्टेशन रोड स्थित होटल और प्लेटफॉर्म की चेकिंग की। इस दौरान लावारिस हाल में घूमते और होटल में काम कर रहे बच्चों को टीम ने मुक्त कराया। टीम ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वे सभी लंबे समय से यहां फंसे हुए थे और घर नहीं जा पा रहे थे। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई और उनके घरवालों के आने तक बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बच्चों की पहचान पिपराइच के शिवचंद प्रजापति पुत्र प्रद्युम्न, देवरिया के हसनैत पुत्र हाशिम, बिहार सीतामढ़ी के रूपेश पुत्र लक्ष्मी राय, गोंडा के पूजा चौहान पुत्री भगवान, गोरखनाथ के शिवम चौहान पुत्र वीरेंद्र, खलीलाबाद के बालक पुत्र रामानंद, उज्जवल सिंह पुत्र अवधेश सिंह के रूप में हुई है। बच्चों को छुड़ाने वाली टीम में महिला कांस्टेबल जया रंजन यादव, शशिकला यादव, गीता कुशवाहा, रेखा यादव, हेड कांस्टेबल रमेश, विक्रम शाही, कांस्टेबल नीरज सिंह, बृजकिशोर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें